इतिहास खंगालना हमारा काम नहीं है: ताजमहल को लेकर तथ्यों से जुड़ी याचिका पर एससी
सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल के निर्माण से जुड़े कथित गलत ऐतिहासिक तथ्यों को इतिहास की किताबों से हटाए जाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से सोमवार को इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा, "हमारा काम इतिहास को खंगालना नहीं है। इतिहास को यूं ही बना रहने दें। मामले में याचिकाकर्ता एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के पास जा सकते हैं।"