इतिहास दोहराने को हम सब कुछ झोंकने वाले हैं: टी20 विश्व कप 2007 की फोटो शेयर कर रोहित

भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2007 विजेता भारतीय टीम की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उस टीम के सदस्य रहे रोहित ने तस्वीर के साथ लिखा, "वह दिन जब करोड़ों लोगों का सपना सच हुआ था।" उन्होंने आगे लिखा, "इतिहास दोहराने के लिए हम सब कुछ झोंकने वाले हैं...हम इसके लिए आ रहे हैं।"