इतिहास में पहली बार 19,700 के पार हुआ निफ्टी, 66,600 अंकों के पार पहुंचा सेंसेक्स

एनएसई का निफ्टी सोमवार को कारोबार के दौरान इतिहास में पहली बार 19,700 अंक के पार पहुंच गया। वहीं, सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 66,600 अंकों को पार करने के बाद 66,589 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी और सेंसेक्स में बढ़त के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज़, एसबीआई, डॉक्टर रेड्डीज़ लैबोरेट्रीज़ और विप्रो के शेयरों में तेज़ी देखी गई।