इतिहास में पहली बार 55,000 के पार बंद हुआ सेंसेक्स

बीएसई का सेंसेक्स शुक्रवार को 593.31 अंक चढ़कर 55,437.29 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ और सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में सर्वाधिक तेज़ी टीसीएस व एलऐंडटी में रही। शुक्रवार को इतिहास में पहली बार बीएसई का सेंसेक्स 55,000 के पार बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 164.70 अंक चढ़कर 16,529.10 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।