बीएसई का सेंसेक्स इतिहास में पहली बार बुधवार को 67,000 के पार बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 302.30 अंक चढ़कर 67,097.44 पर जबकि निफ्टी 83.90 अंक चढ़कर 19,833.15 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि आज (बुधवार) कारोबार के दौरान सेंसेक्स अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 67,171.38 पर जबकि निफ्टी अपने अब तक के उच्चतम स्तर 19,851.70 पर पहुंच गया था।