inshorts

इथेनॉल बनाने वाली कंपनी लाएगी ₹750 करोड़ का फ्रेश IPO, निवेश के लिए इस दिन खुलेगा

इथेनॉल बनाने वाली कंपनी ट्रुअल्ट बायोएनर्जी 25 सितंबर को आईपीओ लाएगी जिसके ज़रिए कंपनी ₹750 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी जबकि 18 लाख शेयर ऑफर-फॉर-सेल के ज़रिए बेचे जाएंगे। यह आईपीओ 29 सितंबर तक खुला रहेगा। 2,000 किलोलीटर/दिन की इथेनॉल उत्पादन क्षमता वाली यह कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने व वर्किंग कैपिटल के लिए इस पैसे का इस्तेमाल करेगी।