inshorts

इथियोपिया के ज्वालामुखी की राख से दिल्ली की हवा पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा: IMD

आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्रा ने कहा है कि इथियोपिया के हेली गूबी ज्वालामुखी के फटने से निकली राख का दिल्ली की हवा पर कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है क्योंकि यह काफी ऊंचाई पर है। बकौल महापात्रा, इसका असर मुख्य रूप से विमानन क्षेत्र में महसूस किया जाएगा। यह धुंधले बादलों से घिरे आकाश जैसा दिखाई देगा।