inshorts

इन 13 राज्यों में कल होगी झमाझम बारिश, सूची जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार (19 सितंबर) को 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विभाग के ताज़ा बुलेटिन के अनुसार, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु और पुदुचेरी में भारी बारिश हो सकती है।