फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, इन्वेस्को इंडिया फ्लेक्सीकैप फंड, जेएम फ्लेक्सीकैप फंड और मोतीलाल ओसवाल फ्लेक्सी कैप फंड फ्लैक्सीकैप सेगमेंट की 3 स्कीमें हैं जिन्होंने 3 साल में 89-96% का एब्सॉल्यूट रिटर्न दिया है। इनमें 3 साल पहले लगाए गए ₹1 लाख आज करीब ₹1.9-2 लाख हो गए होते। वहीं, एसआईपी में इन्होंने 20-25% का कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट दिया है।