inshorts

इन 9 राज्यों में कल हो सकती है भारी बारिश, सूची जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार के लिए 9 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को जारी किए गए आईएमडी के ताज़ा बुलेटिन के अनुसार, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में शनिवार को भारी बारिश की संभावना है।