इन छोटे शहरों में आई नौकरी की धूम, दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु को छोड़ा पीछे; क्या हैं वजहें?

फाउंडिट इनसाइट्स ट्रैकर की रिपोर्ट के मुताबिक, जयपुर, लखनऊ, कोयंबटूर, इंदौर, भुवनेश्वर, कोच्चि, सूरत, नागपुर और चंडीगढ़ समेत कई टियर II-III शहरों में सितंबर में नौकरियां बढ़ीं जिसकी दर साल-दर-साल आधार पर 21% रही। दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु जैसे शहरों में 14% बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस बढ़ोतरी के मुख्य कारण ई-कॉमर्स, खुदरा, कस्टमर सर्विस, और त्योहारी पर्यटन क्षेत्र हैं।