क्वांट ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड ने 12-साल में 20.17% के सालाना रिटर्न के साथ ₹10,000 की एसआईपी को ₹62 लाख कर दिया। वहीं, डीएसपी ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड (17.95%), एसबीआई लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड (16.50%), फ्रैंक्लिन इंडिया ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड (16.22%) और एचडीएफसी ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड (15.29%) ने ₹10,000 की एसआईपी को ₹40 लाख से अधिक बना दिया।