ब्यूटी इन्फ्लुएंसर सिड ने कहा है कि योगर्ट, हल्दी और नींबू के पैक से अंडरआर्म्स का कालापन दूर किया जा सकता है। डर्मेटोलॉजिस्ट डीएम महाजन ने कहा, "हल्दी में करक्यूमिन होता है...कुछ मेडिकल सेंटिंग्स में...इसने हल्के पिग्मेंटेशन को कम किया है। नींबू के रस में सिट्रिक ऐसिड...होता है जो...अंडरआर्म्स जैसी संवेदनशील जगहों पर जलन या केमिकल बर्न कर सकता है।