इन्फ्लुएंसर्स ने गोवा को बदनाम कियाः 'गोवा में पर्यटकों की कमी' दावे पर गोवा के मंत्री
गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के 'गोवा में पर्यटकों की कमी' वाले दावों को प्रोपेगैंडा बताया है। उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए कहा, "हम हर उस इन्फ़्लुएंसर को जवाब नहीं देना चाहते थे जिन्होंने पिछली तिमाही में गोवा को बदनाम किया...लेकिन आज के आंकड़े इस पूरी कहानी (गिरावट वाले दावों) को खत्म कर देंगे।"