इन्फोसिस के ₹18,000 करोड़ के शेयर बायबैक के प्रपोजल पर बोर्ड से मंज़ूरी मिलने के बाद शेयरहोल्डर्स का अप्रूवल ज़रूरी है। वहीं, शेयरहोल्डर्स पोस्टल बैलेट के ज़रिए रिमोट ई वोटिंग 6 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से 4 नवंबर को शाम 5 बजे तक कर सकेंगे। गौरतलब है कि कंपनी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग के लिए एनएसडीएल की सर्विसेज़ ले रही है।