इन्फोसिस के कर्मचारियों का 6-8% बढ़ सकता है वेतन, कंपनी इस महीने जारी करेगी लेटर
आईटी कंपनी इन्फोसिस फरवरी के आखिर तक अपने कर्मचारियों को सैलरी इंक्रिमेंट लेटर जारी करेगी। इन्फोसिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी जयेश संघराजका ने कहा कि भारत में सैलरी इंक्रिमेंट 6-8% तक होगा जबकि विदेशों में यह पहले की समीक्षा के अनुरूप होगा। कंपनी ने प्रमोशन लेटर भी बैचों में जारी करना शुरू कर दिया है।