इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की 70 घंटे काम करने की सलाह पर उनकी पत्नी व राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा, "जब आपके पास लक्ष्य होता है...समय कभी बाधा नहीं बनता।" उन्होंने कहा, "मेरे पति ने इन्फोसिस को बिना पैसे के शुरू किया था...उन्हें कामयाबी मिली...क्योंकि उन्होंने 70 घंटे या उससे ज़्यादा काम किया।"