इन्फोसिस ने की ₹23/शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा, मूर्ति परिवार को मिलेंगे ₹347 करोड़
इन्फोसिस ने जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के नतीजों के साथ अपने शेयरधारकों के लिए ₹23/शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है जिसके लिए 27 अक्टूबर रिकॉर्ड डेट तय की गई है। कंपनी के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के परिवार के पास कुल 18.4 करोड़ शेयर हैं जिसके कारण उन्हें ₹347 करोड़ की डिविडेंड इनकम होगी।