इन्फोसिस ने नौकरी से जबरन निकाले 400 ट्रेनी, म्यूचुअल सेपरेशन करा रही साइन: रिपोर्ट

मनीकंट्रोल के मुताबिक, इन्फोसिस ने अपने मैसूर (कर्नाटक) कैंपस से 400 ट्रेनीज़ को नौकरी से निकाल दिया है व उनसे जबरन म्यूचुअल सेपरेशन पर साइन करा रही है। बकौल कंपनी, ट्रेनीज़ लगातार 3 प्रयासों में भी इवैल्यूएशन टेस्ट पास नहीं कर सके हैं। ट्रेनीज़ का कहना है कि परीक्षा बहुत कठिन थी और उन्हें फेल होने पर मजबूर किया गया।