इन्फोसिस ने फ्रेशर्स के शुरुआती वेतन में बढ़ोतरी की है और विशेष तकनीकी पदों पर स्नातकों को ₹21 लाख तक का पैकेज ऑफर किया है। मनीकंट्रोल के अनुसार, यह भारतीय आईटी कंपनियों में सबसे अधिक शुरुआती वेतन है जो प्रतिस्पर्धी कंपनियों के समान पदों से भी अधिक है। बकौल मनीकंट्रोल, इन्फोसिस ऑफ-कैंपस भर्ती अभियान शुरू कर रही है।