'फाइनेंशियल एक्सप्रेस' के मुताबिक, क्वॉन्ट मिड कैप फंड, मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड, एडलवाइज़ मिडकैप फंड, एचडीएफसी मिडकैप अपॉर्च्युनिटी फंड और निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड-ग्रोथ ने 5 साल में निवेशकों की राशि को 3 गुना कर दिया है। 2001 में लॉन्च हुआ क्वॉन्ट मिड कैप फंड इनमें सबसे पुराना फंड है। मिडकैप फंड्स में निवेश हाई-रिस्क की श्रेणी में आता है।