इन मल्टी कैप म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने 5 साल में ₹1 लाख को बनाया ₹3 लाख से अधिक
बड़ौदा बीएनपी परिबास मल्टी कैप फंड, इन्वेस्को इंडिया मल्टी कैप फंड, निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप फंड और महिंद्रा मैनुलाइफ मल्टी कैप फंड ने पिछले 5 साल में क्रमश: 25.42%, 25.55%, 26.52% व 27.40% सालाना चक्रवृद्धि ब्याज की दर से रिटर्न दिया है। इन स्कीम्स में 5 साल पहले एकमुश्त निवेश किए गए ₹1लाख आज ₹3 लाख से अधिक होंगे।