इन राज्यों के लोग निकाल लें गर्म कपड़े, भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी
आईएमडी ने 12 नवंबर तक के लिए मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी शीतलहर चल सकती है। अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।