2023 में शुरू हुई 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना' का उद्देश्य बढ़ई, लोहार, मूर्तिकार जैसे पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों की परंपराओं को बनाए रखते हुए उनका विकास करना है। इस योजना के तहत कारीगरों को बिना गारंटी के दो चरणों में ₹3 लाख तक केवल 5% ब्याज दर पर लोन मिलता है। वहीं, इसके साथ ही ₹500/दिन स्टाइपेंड भी मिलता है।