इन्वर्टर और नॉन-इन्वर्टर AC में क्या है अंतर और कौनसा होता है बेहतर?

इन्वर्टर एसी में कंप्रेसर की स्पीड कमरे के तापमान के हिसाब से कम/ज़्यादा कर सकते हैं जबकि नॉन-इन्वर्टर एसी में कंप्रेसर निश्चित स्पीड से चलता है। इन्वर्टर एसी कम बिजली लेता है जबकि नॉन-इन्वर्टर एसी बार-बार चालू/बंद करने पर ज़्यादा बिजली लेता है। इन्वर्टर एसी लंबे समय के लिए किफायती है जबकि नॉन-इन्वर्टर एसी का ऑपरेटिंग कॉस्ट अधिक होता है।