इन सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! अप्रैल से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

केंद्रीय बजट 2025-26 में की गई घोषणाएं 1 अप्रैल से लागू होंगी। इसके तहत ₹12 लाख/वर्ष तक का वेतन टैक्स-फ्री होगा जिसकी सीमा इससे पहले ₹7 लाख थी इसलिए ₹7-12 लाख की सालाना आय वाले सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों का टीडीएस नहीं कटेगा और उन्हें अधिक सैलरी मिलेगी। हालांकि, ₹7 लाख तक कमाने वालों का वेतन पहले जितना ही रहेगा।