इनऐक्टिव मोबाइल नंबर वाले लोग UPI इस्तेमाल करने के लिए 1 अप्रैल से पहले कर लें ये काम

1 अप्रैल 2025 से लागू हो रहे नए नियम के तहत बैंक अकाउंट से जुड़े इनऐक्टिव मोबाइल नंबरों को यूपीआई सिस्टम से हटा दिया जाएगा। यूपीआई इस्तेमाल करने के लिए लोगों को 1 अप्रैल से पहले ऐसे मोबाइल नंबरों को ऐक्टिव करवाना पड़ेगा। अगर नंबर ऐक्टिव नहीं हो सकता है तो बैंक अकाउंट को नए नंबर से लिंक करना होगा।