आयकर विभाग ने मंगलवार को कहा कि इनऑपरेटिव पैन को इनऐक्टिव पैन नहीं समझा जाए। आयकर विभाग ने कहा, "पैन के इनऑपरेटिव होने के बावजूद आयकर रिटर्न दाखिल किया जा सकता है।" विभाग ने आगे कहा कि इनऑपरेटिव पैन के 3 नुकसान हैं जिनमें से एक है आयकर रिफंड और उस पर मिलने वाला ब्याज जारी नहीं किया जाना।