इनकम टैक्स ऐक्ट 1961 की 6 महीने में होगी समीक्षा: वित्त मंत्री सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट-2024 पेश करते हुए बताया की इनकम टैक्स ऐक्ट 1961 की समीक्षा की जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि इसे 6 महीने में पूरा करने का प्रस्ताव है। वहीं, वित्त मंत्री ने बताया कि नई कर व्यवस्था के तहत ₹3 लाख/वर्ष तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।