बिज़नेसमैन आनंद महिंद्रा ने भारत में जन्मी मैच ग्रुप की सीईओ शार दुबे पर मंगलवार को आर्टिकल शेयर कर लिखा, "इनके बारे में पहली बार पता चला।" वहीं, उन्होंने सवाल किया कि क्या भारतीय मूल के वैश्विक सीईओ की सूचियों में दुबे का नाम अक्सर इसलिए नहीं आता क्योंकि वह टिंडर और ओकेक्यूपिड जैसी मैचमेकिंग साइट्स का नेतृत्व करती हैं।