इनफिनिक्स ने पेश किया धूप से चार्ज होने वाला फोन

चीनी कंपनी इनफिनिक्स ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस-2025 में एक कॉन्सेप्ट फोन पेश किया है जिसमें पीछे सोलर पैनल दिया गया है। कंपनी ने एक सोलर चार्जिंग फोन केस भी दिखाया है जो सूरज की रोशनी से फोन को चार्ज कर सकता है। यह तकनीक पेरोव्स्काइट सौर सेल पर आधारित है जो पारंपरिक सिलिकॉन सेल से हल्के और सस्ते होते हैं।