दुबई ने रविवार को पहली बार ट्रैफिक के लिए अपना 'इनफिनिटी ब्रिज' खोल दिया। 'इनफिनिटी ब्रिज' में इनफिनिटी सिंबल की आकृति वाला आर्च (मेहराब) है जो दुबई की 'असीमित महत्वाकांक्षाओं' को दर्शाता है। इस पुल पर साइकल और पैदल चलने वालों के लिए रास्ता समेत हर दिशा में 6 लेन हैं और दोनों दिशाओं में 24,000 वाहन/घंटा चल सकते हैं।