'इन्फॉर्मेशन वॉर' छेड़ रहा है बीबीसी: पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर रूस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 2002 के गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर रूस ने प्रतिक्रिया दी है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा, "यह डॉक्यूमेंट्री एक और सबूत है कि बीबीसी न केवल रूस बल्कि स्वतंत्र नीति अपनाने वाली सत्ता के अन्य वैश्विक केंद्रों के खिलाफ भी विभिन्न मोर्चों पर 'इन्फॉर्मेशन वॉर' छेड़ रहा है।"