इन्फोसिस के सीएफओ निलंजन रॉय ने कहा है, "पिछले साल (वित्त वर्ष 2021-22) हमने 85,000 फ्रेशर्स को भर्ती किया।" उन्होंने बताया, "हम इस साल (वित्त वर्ष 2022-23) में कम-से-कम 50,000 फ्रेशर्स को भर्ती करने की योजना बना रहे हैं।" इन्फोसिस ने बताया है कि उसका एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 12% बढ़कर ₹5,686 करोड़ रहा।