इन्फोसिस ने वैश्विक स्तर पर अपने एंटरप्राइज़ेज़ क्लाइंट के लिए की निजी 5जी सेवा की शुरुआत

इन्फोसिस ने दुनियाभर में अपने एंटरप्राइज़ेज़ क्लाइंट के लिए व्यावसायिक मूल्य में तेज़ी लाने को लेकर निजी 5जी सर्विस लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी के अनुसार, निजी 5जी सर्विस ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप है। आईडीसी के रिसर्च वाइस प्रेसिडेंट मुकेश डायलानी ने कहा, "5जी टेक्नोलॉजी एंटरप्राइज़ेज़ के लिए बिज़नेस ट्रांसफॉर्मेशन लक्ष्यों को गति दे सकती है।"