इन्वेस्को गैर-कानूनी ढंग से कंपनी पर कब्ज़ा करना चाहता है: ज़ी के संस्थापक सुभाष चंद्रा

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज़ेज़ के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने कहा है कि यूएस का इन्वेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड 'गैर-कानूनी ढंग' से ज़ी पर कब्ज़ा करना चाहता है। बकौल चंद्रा, "आपको अधिग्रहण करना है तो 75% शेयरधारकों को ओपन-ऑफर दीजिए।" इन्वेस्को द्वारा 6 स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति के लिए बुलाई गई ईजीएम के बाद यह विवाद सामने आया था।