उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अंटार्कटिका में हथौड़ी की मदद से बर्फ पर आकृतियां बना रहे भारतीय लोगों का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के साथ महिंद्रा ने लिखा, “आप भारतीयों को अंटार्कटिका में भी ओणम मनाने से नहीं रोक सकते। शानदार👏🏽👏🏽👏🏽।" वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "वह दिन दूर नहीं...जब हम चांद पर ओणम मनाएंगे।"