आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने भारत में पोलैंड के राजदूत ऐडम बुराकोस्की के हिंदी में इंटरव्यू देने पर कहा है, "(इन्होंने) हिंदी भाषा को काफी गंभीरता से सीखा है।" इसमें बुराकोस्की रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बोल रहे हैं, "ऐसा लगता है...यह काफी लंबा खिंचेगा।" इंटरव्यू पर पत्रकार अजीत अंजुम ने लिखा, "बुराकोस्की का हिंदी में जवाब सुनकर...उनका मुरीद हो गया।"