इबोला जैसे लक्षणों को लेकर बेंगलुरु में आइसोलेट की गई यूगांडा की महिला का टेस्ट आया नेगेटिव
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर इबोला जैसे लक्षण दिखने के बाद एपिडेमिक डिज़ीज़िस हॉस्पिटल में आइसोलेट की गई यूगांडा की 28-वर्षीय महिला का टेस्ट नेगेटिव आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि भारत में अबतक इबोला का कोई भी मामला कन्फर्म नहीं हुआ है। बकौल मंत्रालय, महिला एहतियातन निगरानी में है और अब वह स्थिर है।