इब्राहिम रईसी की मौत के बाद ईरान में 28 जून को नए राष्ट्रपति के लिए होंगे चुनाव
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत के बाद अब ईरान में नए राष्ट्रपति का चुनाव 28 जून को किया जाएगा। बकौल रिपोर्ट्स, 30 मई से 3 जून तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे और 12-27 जून तक चुनाव के लिए प्रचार किया जा सकेगा। ईरान में नए राष्ट्रपति का चुनाव 50 दिनों के भीतर कराने का प्रावधान है।