होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया) के बेलेरिव ओवल स्टेडियम का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक गार्ड पाकिस्तानी प्रशंसक को पूर्व पाक क्रिकेटर इमरान खान का पोस्टर लहराने पर स्टेडियम से बाहर जाने को कहते हुए दिख रहा है। गार्ड कहता है, "पोस्टर मुझे दे दो या फिर बाहर चले जाओ।" पोस्टर में इमरान को विश्व कप ट्रॉफी पकड़े दिखाया गया है।