जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लंदन में रह रहे दोनों बेटों को पाकिस्तान आने के लिए वीज़ा नहीं मिल रहा है। दोनों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से मदद की गुहार लगाई है। वहीं, पाकिस्तान का कहना है कि दोनों के पास ओवरसीज़ पाकिस्तानी होने का पहचान पत्र है, उन्हें वीज़ा की ज़रूरत नहीं है।