इमरान खान की बहन अलीमा खान हुई अरेस्ट, पूर्व PM की रिहाई के लिए प्रदर्शन से पहले हुई कार्रवाई
जेल में बंद पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को लाहौर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई इमरान की रिहाई की मांग को लेकर 27 सितंबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले की गई है। एक आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि उन्हें 30 दिन के लिए जेल भेजा गया है।