इमरान की पार्टी के 8 सोशल मीडिया कार्यकर्ता गिरफ्तार, सेना प्रमुख के दुष्प्रचार का आरोप
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के खिलाफ कथित दुष्प्रचार अभियान चलाने के आरोप में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के 8 सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल, अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद कई ट्वीट में इमरान को अमेरिका के इशारों पर हटाने के लिए सेना प्रमुख को ज़िम्मेदार बताया था।