पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पाक रेंजर्स पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर गाड़ी तक ले जा रहे हैं। पीटीआई ने पाक रेंजर्स पर इमरान को 'अगवा' करने का आरोप लगाया और कहा, "पाकिस्तान के लोगों को बाहर आना चाहिए।" वहीं, इस्लामाबाद पुलिस ने शहर में धारा 144 लागू कर दी है।