इयरबड्स लगाकर पटरी पर चल रही युवती की यूपी में ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती इयरबड्स लगाकर पटरी पर चल रही थी जिस कारण से उसे ट्रेन की आवाज़ नहीं सुनाई दी। युवती की पहचान पारुल के रूप में हुई है और 20 दिन बाद ही उसकी शादी होने वाली थी।