इराक के बसरा शहर स्थित एक पावर प्लांट में ज़ोरदार विस्फोट हुआ है जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और करीब 35 लोग घायल हो गए हैं। आपातकालीन अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाके की वजह अभी सामने नहीं आई है और घटना की जांच की जा रही है।