इरकॉन इंटरनैशनल का शेयर 4% तक चढ़ा, 3 नए बड़े कॉन्ट्रैक्ट से मिला बूस्ट
सरकारी कंपनी इरकॉन इंटरनैशनल के शेयरों में सोमवार को कारोबार के दौरान 4% तक की तेज़ी दिखी। कंपनी ने शुक्रवार को बताया था कि उसे मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी से 2 ऑर्डर मिले हैं जो क्रमशः ₹642 करोड़ और ₹471 करोड़ के हैं। इसके अलावा कंपनी को रेल विकास निगम लिमिटेड से ₹755 करोड़ का ऑर्डर मिला है।