इरफान पठान को आईपीएल 2025 के कमेंट्री पैनल से क्यों निकाला गया? सामने आई बड़ी वजह

पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ व कमेंटेटर इरफान पठान को आईपीएल 2025 के कमेंट्री पैनल में शामिल नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई खिलाड़ियों ने शिकायत की थी कि इरफान जानबूझकर उनके ऊपर व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे हैं और पर्सनल एजेंडा चला रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान एक स्टार खिलाड़ी ने उनका नंबर भी ब्लॉक कर दिया था।