इरफान पठान ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए चुना अपना भारत का प्लेइंग इलेवन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन चुना है। उन्होंने करुण नायर की जगह साई सुदर्शन को और चोट से उबर रहे आकाश दीप और नितीश कुमार रेड्डी की जगह प्रसिद्ध कृष्णा व ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया है। उन्होंने टीम में बाकी कोई बदलाव नहीं किया है।